Posts

Showing posts with the label Kolkata News

जगन्नाथ धाम को लेकर फिर विवादित बयान दिया ममता ने।

Image
कोलकाता,26/4 : पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण की मतदान तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, इसी बीच सत्तारूढ़ टीएमसी और विपक्षी बीजेपी दोनों ही अपनी-अपनी प्रचार अभियान को तेज कर रहे हैं। लेकिन इसी दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फिर महाप्रभु श्री जगन्नाथ के धाम को लेकर विवादित टिप्पणी की है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में अपना प्रचार किया। प्रचार के दौरान उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर बीजेपी को निशाना बनाया। लेकिन इसी बीच उन्होंने जगन्नाथ धाम को लेकर एक विवादित बयान दिया। दीघा में बने जगन्नाथ मंदिर को ममता द्वारा जगन्नाथ धाम घोषित करने के बाद उस समय भी वह विवादों में आ गई थीं। आज प्रचार के दौरान उन्होंने फिर वही गलती दोहराई। राष्ट्रीय मीडिया में प्रकाशित खबर के अनुसार ममता ने प्रचार के दौरान कहा कि हमने कई मंदिर बनाए हैं। हम मस्जिद नहीं बना सकते, लेकिन हमने कब्रिस्तान बनाए हैं। हमारे जैन समुदाय के लिए एक बड़ा मंदिर बनाया जा रहा है। सेंट जेवियर्स कॉलेज, भवानीपुर शिक्षा समाज कॉलेज का निर्माण किया है। एक विश्वविद्यालय भी बनाया है और इसके लिए जमीन भी दी है। हम...

ममता बनर्जी और कांग्रेस ने आतंकवादियों को बिरयानी खिलाई: शाह l

Image
  कोलकाता, 26/4 : पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। दूसरे चरण के चुनाव में ममता के गढ़ के रूप में जाने जाने वाले नदिया और उत्तर 24 परगना में हाई-वोल्टेज मुकाबला होने जा रहा है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज रविवार को नदिया में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। सभा में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दोनों को निशाने पर लिया। शाह ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद से भारत ने सर्जिकल और एयर स्ट्राइक जैसे कदमों के जरिए आतंकवादी हमलों का निर्णायक जवाब दिया है। सरकार ने आतंकवाद को खत्म कर दिया है, ऐसा दावा करते हुए उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस पर आतंकवादियों के प्रति नरम रवैया अपनाने का आरोप लगाया। शाह ने आगे कहा कि जब ममता बनर्जी और कांग्रेस की सरकार सत्ता में थी, तब उन्होंने आतंकवादियों को बिरयानी खिलाई थी। बंगालवासियों से वादा करते हुए उन्होंने कहा कि अगर बंगाल में बीजेपी की सरकार आती है तो राज्य से सभी अवैध घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें बाहर निकाल दिया जाएगा। द...