Posts

Showing posts with the label Nuapada News

नुआपड़ा में जन आक्रोश रैली।

Image
नुआपड़ा, 25/04 : संसद में महिला आरक्षण बिल खारिज होने के बाद आज नुआपड़ा में भारतीय जनता पार्टी की ओर से जन आक्रोश रैली आयोजित की गई। नुआपड़ा विधायक जय ढोलकिया के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में भाजपा जिला अध्यक्ष कमलेश दीक्षित, उपाध्यक्ष अभिनंदन पंडा, वरिष्ठ नेता प्रसन्न कुमार पाढ़ी, यदुमणि पाणिग्रही, सरोज साहू, नुआपड़ा सदर पंचायत समिति अध्यक्ष तारेश्वरी साहू, खड़ियार रोड अधिसूचित क्षेत्र परिषद अध्यक्ष डॉ. सोनिया जैन, गोल्डी अग्रवाल, अजीत चालान, तुलसी पटेल, सुशांत पति सहित कई महिला नेता, सरपंच और समिति सदस्य उपस्थित रहकर रैली में भाग लिया। रैली नुआपड़ा सदर उपखंड पुलिस मैदान से निकलकर एकता चौक होते हुए नगर परिक्रमा करने की जानकारी मिली है।