जानिए 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम: इन जगहों पर आंधी, बारिश की संभावना।
नई दिल्ली : आज पूरे देश में मौसम में बदलाव होने की संभावना है। आज से तेज़ हवाएं चलने और बारिश होने को लेकर भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी जारी की है। उत्तर और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में जहां भीषण गर्मी का असर बना हुआ है, वहीं कुछ क्षेत्रों में आज से अगले तीन दिनों तक बारिश हो सकती है। उत्तर-पूर्व भारत में भारी बारिश की संभावना है। आईएमडी के वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि वर्ष 2026 में ‘सुपर एल नीनो’ बन सकता है। इसके कारण मानसून की बारिश कम हो सकती है और तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। 1877-78 जैसी आपदा दोबारा आ सकती है। लगभग 150 साल पहले हुए विनाशकारी एल नीनो के कारण वैश्विक स्तर पर भयंकर अकाल, सूखा और लाखों लोगों की मौत हुई थी। समुद्र के तापमान में तेज़ वृद्धि और जलवायु परिवर्तन इसके मुख्य कारण हैं। पश्चिमी हवाओं के साथ एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पश्चिमी जेट स्ट्रीम इस समय पूर्वी भारत में सक्रिय है। इसके प्रभाव से अगले तीन दिनों तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में लू की स्थिति बनी रहने की संभावन...